Sunday, October 18, 2026
Home Crime नशीले पाऊडर सहित दारापुर की राजरानी उर्फ राजू गिरफ्तार

नशीले पाऊडर सहित दारापुर की राजरानी उर्फ राजू गिरफ्तार

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा पुलिस की टीम ने सरकारी कालेज टांडा के गेट नज़दीक एक महिला को नशीले पाऊडर के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है। थानामुखी इंस्पैक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि एस.आई परविंदरजीत सिंह, थानेदार जसपाल सिंह की टीम द्वारा इस महिला को काबू किया गया।

Advertisements

आरोपी महिला की पहचान राजरानी उफऱ् राजू पत्नी सुखविंदर निवासी मोहल्ला कैंथां हाल निवासी दारापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्ज़े से 48 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here