Wednesday, October 28, 2026
Home Punjab जिले के इच्छुक युवाओं को राजमिस्त्री बनने की दी जाएगी ट्रेनिंग

जिले के इच्छुक युवाओं को राजमिस्त्री बनने की दी जाएगी ट्रेनिंग

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी.एम. आदमपुर विवेक कुमार मोदी (अतिरिक्त कार्यभार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर , ग्रामीण विकास) ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में ग्रामीण राजमिस्त्री ट्रेनिंग दी जानी है, जिसमें इच्छुक युवाओं को बढ़िया ढंग से मकान बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और ट्रेनिंग पूरी करने वाले उम्मीदवारों को सरकार द्वारा प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएँगे।

श्री मोदी ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 25 जुलाई, 2025 शाम 5 बजे तक संबंधित ब्लॉक दफ्तर में अपना नाम रजिस्टर्ड करवा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here