Sunday, October 25, 2026
Home Latest भुंगा स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता शिवर का आयोजन

भुंगा स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता शिवर का आयोजन

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। भाई कन्हैया जी निष्काम सेवक सोसायटी हरियाना ने सिख वैल्फेयर सोसायटी होशियारपुर आजाद किसान संघर्ष कमेटी लाचोवाल के सहयोग से ज्ञानी अर्जन सिंह जोश मैमोरियल सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल भुंगा में नशे के खिलाफ और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें डा हरजिंदर सिंह ओबेरॉय, ज्ञानी जसविंदर सिंह परमार, संरक्षक, हरजीत सिंह नंगल, अध्यक्ष गुरदीप सिंह खुन खुन, रणधीर सिंह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisements

इस अवसर पर प्रिंसिपल धरमिंदर सिंह एसएसएस भूंगा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। वहीं अब विभिन्न संगठनों द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू किया गया जागरूकता अभियान भी एक बहुत बड़ा प्रयास है, जिससे युवाओं में और भी अधिक जागरूकता आएगी। इस अवसर पर डा हरजिंदर सिंह ओबराय, ज्ञानी जसविंदर सिंह परमार, गुरदीप सिंह खुन खुन, हरजीत सिंह नंगल और रणधीर सिंह असलपुर ने स्कूल में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में नशे की लत से सबसे ज्यादा युवा वर्ग प्रभावित है और गलत रास्ते पर जा रहा है। इस अवसर पर बलजिंदर सिंह, हरसिमरन सिंह, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here