Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी स्कूल ने मनाया कारगिल विजयी दिवस

एसएवी स्कूल ने मनाया कारगिल विजयी दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन के निर्देशानुसार और स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई| सुबह प्रार्थना सभा में आत्म हाउस की लविष्का अरोड़ा ने कारगिल में शहीद हुए जवानों की कुर्बानी के बारे में बच्चों को बताया और बच्चों ने देशभक्ति का बहुत ही सुंदर सामूहिक गीत प्रस्तुत किया जिसको सुनते ही सभी उपस्थित स्टाफ और बच्चे भावुक हो गए।

Advertisements

 स्कूल डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवस भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच में यह युद्ध 3 मई से 26 जुलाई तक चला जिसमें भारत विजय हुआ था और आज इस युद्ध को जीते 26 साल हो चुके हैं| तब से सारी दुनिया भारतीय सेना की बहादुरी की गाथा गा रही है| प्रिंसिपल मनु वालिया ने बताया कि कारगिल विजयी दिवस स्वतन्त्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण दिवस है | इस दिवस को देश का स्वर्णिम दिवस माना जाता है | प्रधान जीवन जैन ने अपने संदेश में बताया कि सैनिक देश के लिए तथा हम सबकी सुरक्षा के लिए अपनों को छोड़कर बॉर्डर पर अपनी जान हथेली पर रखकर हमारी रक्षा करते हैं इसलिए हम सब भारतीयों को उनपर गर्व है | हम सभी का दायित्व बनता है हम उनका सम्मान करें|सेक्रेटरी मानिक जैन ने कहा कि कारगिल का युद्ध साहस ,शौर्य और बलिदान की मिसाल है उन वीरों की जिन्होंने जान की जान से लड़कर कारगिल की ऊंचाइयों पर तिरंगा शान से लहराया। कैशियर साहिल जैन ने कहा कि आज भी वो वीर जवान हमारे दिलों के करीब हैं जिन्होंने भारत मां का सम्मान अपनी जानों को गवा कर शूरवीरता का इतिहास दोहराया। अंत में बच्चों ने 2 मिनट का मौन रखकर अपने कुर्बान हुए जवान शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here