Saturday, October 10, 2026
Home National ऊहल के पास भटेड पंचायत के बकनियार गांव में गिरा लहासा, मकान...

ऊहल के पास भटेड पंचायत के बकनियार गांव में गिरा लहासा, मकान को बचाने के प्रयास

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। मंगलवार सुबह से जारी बारिश से हमीरपुर जिला में नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है। ऊहल के पास भटेड पंचायत के बकनियार  गांव में  लहासा गिरने से मकान को खतरा हो गया है।

Advertisements

ग्राम पंचायत भटेड के उप प्रधान अनिल चौहान ने बताया कि सुबह साढ़े तीन बजे के करीब लवकेश कुमार पुत्र शाली राम के घर के पीछे लहासा गिर गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। फिलहाल मकान को बचाने के प्रयास  किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here