Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur अत्तोवाल में पीछे से टक्कर लगने के कारण तीन वाहन हुए क्षतिग्रस्त,...

अत्तोवाल में पीछे से टक्कर लगने के कारण तीन वाहन हुए क्षतिग्रस्त, कोई जानी नुकसान नहीं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर फगवाड़ा मार्ग पर अत्तोवाल में एक गाड़ी द्वारा पीछे से टक्कर मारने के कारण तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Advertisements

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। इसी दौरान खबर मिलने पर कि टक्कर से गाड़ियों में आग लग सकती है तथा उनमें सवारियां भी सवार हैं, जिससे भारी नुकसान हो सकता है, फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। भगवान का शुक्र रहा कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और गाड़ियां आग से बच गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here