Tuesday, October 20, 2026
Home Latest श्री जगन्नाथ मंदिर के सेवक बनकर श्रद्धालुओं से वसूली के आरोप में...

श्री जगन्नाथ मंदिर के सेवक बनकर श्रद्धालुओं से वसूली के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार

ओडिशा (द स्टैलर न्यूज़)। श्री जगन्नाथ मंदिर के सेवक बनकर श्रद्धालुओं से वसूली के आरोप में 12 लोगों को पुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह कई महीनों से सक्रिय था और मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों को निशाना बनाता था।

Advertisements

पुलिस ने इन नकली सेवकों के पास से 14 मोबाइल फोन और 20,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। श्रद्धालुओं द्वारा सेवकों के एक वर्ग द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here