
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। “द स्टैलर न्यूज़” की तरफ से शाम होते ही मिनी सचिवालय की बेसमैंट में सजने वाली महफिल की निशानियों संबंधी समाचार को प्रमुखता से उठाया गया था तथा समाचार के प्रकाश में आते ही अधिकारी वर्ग के साथ-साथ महफिल के शौकीनों में हड़कंप मच गया तथा कुछेक कर्मचारी इसे लेकर एक दूसरे पर तंज कसते हुए पाए गए।


अधिकारियों ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए बेसमैंट में तुरंत सफाई के आदेश दिए तथा आनन फानन में सफाई कर भी दी गई। लेकिन बेसमैंट में फैली अन्य अनिमितताओं की तरफ ध्यान दिया जाना जरुरी नहीं समझा गया। जैसा कि बेसमैंट में खड़े पानी की निकासी का प्रबंध तथा लीकेज ठीक करने की तरफ कदम उठाए जाने बाकी हैं। जिसके चलते पूरी दीवारों में सीलन बढ़ती जा रही है व इमारत की नींव को खतरा हो सकता है।
इसके अलावा मिनी सचिवालय की पिछले तरफ भी गंदगी को बाय-बाय करने हेतु कदम उठाए जाने हेतु गंदगी राह ताक रही है। अब देखना यह होगा कि अन्य कार्यों में व्यस्त अधिकारी वर्ग द्वारा इस छोटी सी लेकिन गंभीर समस्या की तरफ कब ध्यान दिया जाता है।












