
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के विश्व प्रसिद्ध हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका संस्कार कल 23 अगस्त दिन शनिवार को मोहाली में किया जाएगा। उनकी बेटी हाल ही में विदेश गई थी तथा उसके आने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन से फिल्म, नाटक एवं संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके प्रशंसकों में भी मायूसी का आलम है।












