Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur जावेद खान ने की घर वापसी, फिर शिव सेना शिंदे ग्रुप के...

जावेद खान ने की घर वापसी, फिर शिव सेना शिंदे ग्रुप के हुए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाल ठाकरे (शिंदे ग्रुप) के स्थानीय कार्यालय शिव शक्ति राधे कृष्ण मंदिर कमेटी बाजार में वरिष्ठ नेता रणजीत राणा की अध्यक्षता में अंकित सूद, गुरचरण सिंह, सोनू व श्याम सुंदर शर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया।

Advertisements

इस अवसर पर रणजीत राणा ने कहा कि महाराष्ट्र से जारी आदेश अनुसार पार्टी को पंजाब में राजनीतिक तौर पर मजबूत करने के लिए पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से पुनः जोड़ा जा रहा है, जिसके तहत जावेद खान जो शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं ने घर वापसी करते हुए पुनः शिवसेना में शामिल हो गए हैं। उन्हें रणजीत राणा की ओर से पार्टी का सिरोपा पहना कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि शिवसेना सुप्रीमो व महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नीतियों से प्रभावित होकर और उन्होंने जो महाराष्ट्र में शिव सेना को मजबूत करने के लिए लोकप्रिय कदम उठाए हैं, उनके बताए मार्ग और बालासाहेब ठाकरे जी के सपनों को सार्थक करने के लिए तन मन धन से काम करूंगा। क्योंकि, शिवसेना बालठाकरे शिंदे ही निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त पार्टी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here