
महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के नागपुर के बाजारगांव में सोलर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के प्लांट में धमाका होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना में कुल 17 लोग घायल हो गए है। सोलर कंपनी के महाप्रबंधक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, “धमाका रात करीब 12:35 बजे हुआ।

उन्होंनें बताया कि सिस्टम की खराबी और मानवीय चूक इसके कारण हो सकते हैं। जांच की जाएगी और फिर कारण पता चलेगा।” सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू डाला। फिलहाल पुलिस द्वारा कारणों की जांच की जा रही है।












