
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मंडी जिले के कोटली के भरगांव में मेले से लौट रहे लोगों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर भरगांव में आयोजित मेले में भाग लेने के बाद सभी वाहन में घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोटली के अलगी के पास पशु औषधालय के निकट वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। मुश्किल से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।












