
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को चुना गया है। उन्होंनें विपक्षी इंडिया ब्लॉक के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हरा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबक उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि बी सुदर्शन रेड्डी को कुल 300 वोट मिले। पीसी मोदी ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में 788 योग्य सांसदों में से 767 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 752 वोट वैध और 15 अवैध थे।

गौरतलब है कि सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में हुआ। 17 साल की उम्र से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं। भाजपा के साथ उनका लंबा सफर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीपी राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा, गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।”












