Wednesday, October 28, 2026
Home National आनंदकुमार वेलकुमार ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, PM Modi...

आनंदकुमार वेलकुमार ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, PM Modi ने दी बधाई

दिल्ली (द स्टैलरन न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में सीनियर पुरुष 1000 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीतने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि उनके धैर्य, गति और उत्साह ने उन्हें स्केटिंग में भारत का पहला विश्व चैंपियन बना दिया है। उनकी उपलब्धि असंख्य युवाओं को प्रेरणा देगी।

Advertisements

आज एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

‘‘स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में सीनियर पुरुष 1000 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले आनंदकुमार वेलकुमार पर गर्व है। उनके धैर्य, गति और जोश ने उन्हें स्केटिंग में भारत का पहला विश्व चैंपियन बनाया है। उनकी उपलब्धि असंख्य युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here