Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur मुख्यमंत्री सफाई कर्मियों की जायज़ मांगें तुरंत मानकर हड़ताल खुलवाएः डा. रमन...

मुख्यमंत्री सफाई कर्मियों की जायज़ मांगें तुरंत मानकर हड़ताल खुलवाएः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व स्थानीय निकाय मंत्री के सफाई कर्मियों की हड़ताल संबंधी अपनाए गए रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सफाई कर्मियों की यूनियन को समूह पंजाब में अपना समर्थन दिया। इस संबंधी आज कौंसिल की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में मां काली मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर से उपस्थित होकर समूह पंजाब में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया।

Advertisements

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने समूह पंजाब में सफाई कर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन

डा. घई ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि पंजाब में जिन लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की ज्यादा जरुरत है, उसी समुदाय से संबंधित लोगों को अपनी बुनियादी जरुरतों के लिए भी सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर आकर कामछोड़ हड़ताल करनी पड़ रही है। डा. घई ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस संबंध में तुरंत हस्ताक्षेप कर सफाई कर्मियों की जायजा मांगों को तुरंत मानने की घोषणा करें तथा सफाई कर्मियों की हड़ताल से आज सारा पंजाब प्रभावित हो रहा है और समूह प्रदेश में सफाई की व्यवस्था न होने के कारण कई बीमारियां फैल सकती हैं। जिसके लिए सरकार को तुरंत ध्यान देकर पंजाब हित में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त करवानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार इनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती तो यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब प्रदेश के हर जिले में सफाई कर्मियों को अपना समर्थन देगी तथा सारे पंजाब में कौंसिल के कार्यकर्ता कौंसिल के कंधे से कंधा मिलाकर उनकी जायज मांगों को सरकार से मनवाने के लिए बचनबद्ध है। आज उन्होंने पंजाब के अन्य जिलों से आए कौंसिल के नेताओं को अपने-अपने इलाके में सफाई कर्मियों की हड़ताल में उनका सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर कौंसिल की तरफ से जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि होशियारपुर में सफाई कर्मियों की चल रही हड़ताल में उनकी मांगे पूरी न होने तक कौंसिल हर तरह से उनका सहयोग करेगी। इस अवसर पर मोहित संधू, मनोज शर्मा, अश्वनी ओहरी, डा. राज कुमार सैनी, जसवीर सिंह, डा. वशिष्ट कुमार, रोबिन गोयल, शक्ति वर्मा, पंकज कुमार, विकास कुमार, विक्की चौधरी, मानव खन्ना, गर्वदीप सिंह, साजन कुमार, बबलू, करण, करनैल सिंह, संजय कुमार, आजाद सिंह आदि कौंसिल कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here