Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur बदलाव रैली से हुआ साफ, आने वाला समय भाजपा का हैः डा....

बदलाव रैली से हुआ साफ, आने वाला समय भाजपा का हैः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब के पूर्व प्रधान डा. रमन घई ने मोगा में आयोजित होने वाली बदलाव रैली के लिए कार्यकर्ताओं को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है और भाजपा की सरकार बनने पर ही पंजाब की सही दिशा में विकास संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा का पंजाब को लेकर विजन बहुत साफ है तथा पंजाब की खोई हुई ख्याति लौटने में भाजपा ही अहम भूमिका अदा कर सकती है।

Advertisements

डा. घई ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रैली के दौरान पंजाब की बेहतरी के लिए जो बातें कही गई हैं उनकी सार्थकता के लिए हमें भाजपा का साथ देना चाहिए। इस मौके पर मोहित संधू, मनोज शर्मा, डा. पंकज शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, जसवीर सिंह, करनैल सिंह, बबलू, बादल सिंह, अमन कुमार, मनी कुमार, डा. वशिष्ट कुमार, जरनैल, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के लिए रवाना हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here