Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur आदित्य 11 दिल्ली और लांचिंग पैड चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा क्रिकेट...

आदित्य 11 दिल्ली और लांचिंग पैड चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल मुकाबलाः सतप्रीत साबी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। साबी क्रिकेट कल्ब होशियारपुर के प्रधान सतप्रीत सिंह साबी की तरफ से अमनदीप सिंह शैला, विनोद ठाकुर व सोनू ठाकुर (ठाकुर ब्रदर्स) के सहयोग से रेलवे मंडी की किक्रेट ग्राउंड में 4 दिवसीय 11वां ठाकुर वरियाम सिंह यादगारी ओपन ऑल-इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला मैच आदित्य 11 दिल्ली ने सहगल दिल्ली को मात देकर फाइनलव में प्रवेश किया वहीं दूसरे मैच में लांचिंग पैड चंडीगढ़ ने लाल बहादुर शास्त्री दिल्ली को हराकर क्रिकेट महाकुंभ के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Advertisements

इस मौके पर सतप्रीत साबी ने बताया कि फाइनल मुकाबला 15 मार्च को सुबह 10 बजे शुरु किया जाएगा तथा यह मुकाबला बहुत ही रोचक होने वाला है। उन्होंने खेल प्रेमियों से आह्वान किया कि वह समय पर पहुंचकर मैच का आनंद उठाएं और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि मैच दौरान दर्शकों के लिए भी ईनाम रखे गए हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं कोच कुलदीप धामी ने बताया कि नार्थ इंडिया का यह सबसे बड़े खेल मुकाबलों में एक है तथा इसमें हर खेल प्रेमी यहां पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके खेल से जुड़े युवाओं और बच्चों को प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला बहुत ही कड़ा मुकाबला रहने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमें बहुत अच्छी टीमें हैं।

इस अवसर पर एचडीसीए सचिव डा. रमन घई, पूर्ण रणजी ट्राफी खिलाड़ी अरुण बेदी, कोच बलराज बल्लू, सतिंदर सिंह, तुषार शर्मा, जसप्रीत सिंह, सतीश मामा, जसप्रीत कौर,  चंद्र मोहन, कमेंटेटर अलंकार गौतम, भरत कुमार, दलजीत सिंह, दविंदर कल्याण, सौरव विज, नरेश कौशल, कृपलीन कौर, जयवीर सिंह, अमृतपाल सिंह, स्कोरर अमर राजपूत, आन लाइन स्कोरर जयंत शर्मा, मेहर सिंह, पंकज कुमार, केवल ठाकुर, एडवोकेट अवनीश, परवीन शिंटू, सोढ़ी राम आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here