
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माई भारत होशियारपुर द्वारा एक तीन दिवसीय सैमीनार वृद्ध आश्रम, राम कलोनी कैंप, होशियारपुर में बहु-रंग कला मंच होशियारपुर के सहयोग से नौजवानों और बजुर्गों का आपस में मेलजोल बढ़ाने के लिए करवाया गया। जिसके पहले दिन वृद्ध आश्रम, के सुपरिंटेंडेंट प्रिंस शर्मा ने बहु रंग कला मंच होशियारपुर के प्रतिनिधियों से सभी बुजुर्गों का परिचय करवाया। इसके बाद सेमिनार के दूसरे चरण में, दशहरे वाले दिन, सतीश सिली उप्पल ने धार्मिक संगीत से बुजुर्गों का मनोरंजन किया और प्रार्थना करवाई। इस अवसर पर बहु रंग कला मंच और उनके सहयोगियों की ओर से वृद्ध आश्रम में रहने वाले सभी 20 बुजुर्गों को उपहार दिए गए।

इसके बाद कार्यक्रम के दूसरे चरण में, राम कॉलोनी कैंप आश्रम में रह रहे बुजुर्ग जगन नाथ और उनके साथियों ने अपने विचार पेश करते हुए जीवन की सच्चाइयां युवाओं के साथ साझा कीं। इस मौके पर भजन गायन, आँखों की जाँच कैंप और छात्रों के साथ बातचीत का आयोजन किया गया और परिसर में पेड़ भी लगाए गए। तीन दिनों की इस कार्यशाला में भाग लेते हुए, छात्रों रोनी, अश्वनी, चारू और परनीत ने अपने अनुभव साझा किए। बुजुर्गों और युवाओं के इस मिलन कार्यक्रम के समापन पर, डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन अश्वनी दत्ता ने समाज में बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं के मिल-जुलकर रहने और साझे परिवारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर एजुकेशन अश्वनी दत्ता, वृद्ध आश्रम के सुपरिंटेंडेंट प्रिंस शर्मा, रमेश कुमार, सतीश सिली उप्पल और छात्रों में से रोहनी, अश्वनी, चारू व परनीत को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के चुन्नी लाल और नरिंदर कौर का विशेष योगदान रहा।












