
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड न-13 की सडक़ का कार्य शुरू होने पर वार्ड वासियों ने पूर्व पार्षद मीनू सेठी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान वार्ड वासी अशोक ने बताया कि यह सब मीनू सेठी के ही संघर्ष का नतीजा है जो आज इस सडक़ का काम शुरू हुआ है। इस मौके पर एडवोकेट एचके वर्मा ने कहा कि सरकार और निगम की लापरवाही के चलते एक साल से सडक़ का निमार्ण कार्य अधूरा पड़ा था जोकि आज मीनू सेठी की बदौलत पूरा हुआ है। इस मौके पर मीनू सेठी ने कहा की विकास कार्यों में राजनीति करना बहुत ग़लत बात है और सरकारों को जनता की भलाई के बारे में सोचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा पार्षद ही काम पास करवाता है। उन कार्यों पर खुद खड़े होकर अपनी राजनीति चमकाना घटिया सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज काम शुरू होने पर अत्यंत ख़ुशी का आभास हो रहा है तथा इस संघर्ष में वार्ड वासी उनके साथ डट कर खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने परिवार जैसे वार्ड वासियों को उपलब्ध हुई ये सुविधा मिलने पर उन्हें संतोष का भाव आ रहा है और जनता की आवाज़ परमात्मा की आवाज़ होती है। इस मौके पर चंचला देवी, पलविंदर सैनी, निरमला देवी, सुनीता सैनी, विजय लक्षमी, नीरू बाला, सुरिंदरा सैनी, राजरानी, रजनी बाला, भागवती, कुसुम लता, रीटा रानी, ममता, अशोक लखपाल, ब्रिज मोहन, हरविंदर सिंह, कुलविंद सिंह, कुलविंदर बिट्टू आदि उपिस्थत थे।












