आर्यन ने पौधारोपण करके मनाया जन्मदिन, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पी.ए.पी. जालंधर में तैनात बिपन शर्मा ने अपने बेटे आर्यन का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया। इस मौके पर आर्यन ने अपने बहन-भाईयों एवं दोस्तों के साथ रेलवे मंडी खेल मैदान में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर बिपन शर्मा ने कहा कि अगर हम सभी अपने बच्चों को पेड़ पौधों का महत्व समझाएंगे तो वे बड़े होकर न केवल पौधारोपण को बढ़ावा देंगे बल्कि वृक्षों की रक्षा को भी अपना कर्तव्य समझेंगे। जिससे वातावरण को हरा भरा एवं शुद्ध रखने में सहयोग मिलेगा।

Advertisements

इस मौके पर विरेन कुमार शर्मा, आरव शर्मा, नमन शर्मा, अनशिका शर्मा आदि ने भी पौधारोपण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here