Tuesday, October 27, 2026
Home Education 5 अगस्त को पटियाला में झंडा मार्च हेतु स्पैशल टीचर्स को किया...

5 अगस्त को पटियाला में झंडा मार्च हेतु स्पैशल टीचर्स को किया लामबंद

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना में स्पैशन टीचर्स (एल.ई.आर.टी.एस.) की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रेनू कंवर ने बताया कि बैठक में 5 अगस्त को किए जा रहे झंडा मार्च की तैयारियों संबंधी चर्चा की गई और अधिक से अधिक स्पैशल टीचर्स को शामिल होने की अपील की गई।

Advertisements

प्रदेश सचिव सुखराज ने बताया कि ठेका मुलाजिमों को पक्का करने के मुद्दे पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है बल्कि अध्यापकों को डराया-धमकाया जा रहा है। जिसके विरोध स्वरुप 5 अगस्त को पटियाला में मार्च निकाला जाएगा। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान न दिया तो वे संघर्ष को और तेज करे देंगे। उन्होंने अध्यापकों को बड़ी संख्या में मार्च में पहुंचने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here