Wednesday, October 21, 2026
Home Education गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के संबंध में ऑनलाइन सेमिनार...

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के संबंध में ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन

होशियारपुर: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के संबंध में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल के अध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा प्रिंसिपल वैशाली चड्ढा के मार्गदर्शन में एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया |

Advertisements

सेमिनार के दौरान लेक्चरर संदीप कुमार सूद तथा अंकुर शर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए | इस मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद ने कहा कि सिखों के 5वें गुरु अर्जन देव जी गुरु परंपरा का पालन करते हुए कभी भी गलत चीजों के आगे नहीं झुके । उन्होंने शरण मे आने वाले की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान हो जाना स्वीकार किया, लेकिन मुगलशासक जहांगीर के आगे झुकने से इनकार कर दिया। वे हमेशा मानव सेवा के पक्षधर रहे। वे सच्चे बलिदानी थे। उनसे ही सिख धर्म में बलिदान की परंपरा शुरू  हुई| उन्होंने कहा कि हमें गुरु अर्जुन देव जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए |

इस मौके पर इस मौके पर अंकुर शर्मा ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी पूरी मानवता के लिए एक आदर्श है|  आज भी उनकी शिक्षाएं प्रासंगिक है | उन्होंने हमें धर्म के लिए हर बलिदान देने  हेतु रास्ता दिखाया | इस मौके पर कई बच्चों ने भी अपने विचार रखे और गुरु अर्जन देव जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया |.   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here