Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir अनशन स्थल पर पहुंचे एडीसी, आश्वासन के बाद तोड़ा अनशन

अनशन स्थल पर पहुंचे एडीसी, आश्वासन के बाद तोड़ा अनशन

जम्मू/ राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- अनिल भारद्वाज। विश्व मानवाधिकार परिषद (वर्ल्ड ह्यूमन राइट काउंसिल) द्वारा की जा रही भूख हड़ताल आखिर 33 घंटे के बाद एडीसी राजौरी के आश्वासन के बाद अनशन यानी भूख हड़ताल पर बैठे सदस्यों ने अपनी हड़ताल को समाप्त करना पड़ा। इस से पहले अनशन स्थल पर सरकारी डाक्टरों की टीम पहुंची और सभी अनशन पर बैठे सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने कहा कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन यदि अनशन लंबा चला तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। तहसीलदार राजौरी के साथ थानेदार अन्य जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी मौजूद अनशन स्थल पर बारी बारी पहुंचे ,लेकिन उनकी एक नहीं चली अनशन के करीब 33 घंटे बाद एडीसी राजौरी अंबेडकर पार्क सैलानी पुल के पास अनशन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी जो भी मांगे हैं उनको पूरा करेंगे।

Advertisements

उनके आश्वासन मिलने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे सदस्यों ने अपनी हड़ताल को खत्म किया। विश्व मानवाधिकार परिषद जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के प्रधान बाला राम शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने हमे पूरा आश्वासन दिया है कि हम हर एक मांग को पूरा करेंगे, उनके आश्वासन मिलने के बाद हमने अपनी भूख हड़ताल को समाप्त किया है प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगों को समय पर पूरा नहीं किया गया तो हमारी भूख हड़ताल फिर से जारी हो जाएगी। इस अगर कोई नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद राजौरी के उच्च अधिकारी होगा। विश्व मानवाधिकार परिषद की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:-

  • राजौरी सिटी से खुले में डंप किया गया कूड़े कचरे को हटाना ।
  • सभी जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करना।
  • समूचे जिले में स्वच्छता सुनिश्चित करना।
  • प्लास्टिक मुक्त राजौरी।
  • आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ माहौल सुनिश्चित करना शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here