Saturday, October 24, 2026
Home National बजरोल का विजय कुमार 23 सितंबर से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से...

बजरोल का विजय कुमार 23 सितंबर से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से गुम, तालाश जारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेट से  बाहर से 23 सितंबर से गुम हुआ विजय कुमार पुत्र बक्शी राम आज दिन तक नहीं मिला है। इस कारण पूरा परिवार परेशान है। गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन हमीरपुर में लिखा दी गई है। विजय कुमार की पत्नी  मनु देवी  गांव ग्याण डाकघर  बजरोल तहसील सुजानपुर जिला हमीरपर ने बताया कि  वह अपने पति व बच्चों के साथ हमीरपुर मेडिकल  अस्पताल में थी।  मेरे पति विजय कुमार 15 सितंबर से ही मेरे पिता के साथ  हमीरपुर में  23 सितंबर  तक रहे।  

Advertisements

विजय कुमार पुत्र बख्शी राम बीड वगेडा में सैलून का काम करते हैं। विजय कुमार जिनकी उम्र 41 साल है अस्पताल के गेट से कही बाहर चले गये। विजय कुमार  का मोबाईल फोन भी बन्द आ रहा है। मनु कुमारी ने बताया कि  विजय कुमार  की लम्बार्ड 05 फुट 5 इंच. पढ़ाई 10+2, रंग गौरा है। इस बारे  पुलिस थाना हमीरपुर  के दूरभाष नम्बर 01972-224306 पर सुचित करें। मनु कुमारी ने बताया कि विजय कुमार को ढूंढने वाले को वह अपनी ओर से 5 हजार रुपए का इनाम भी देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here