Wednesday, October 21, 2026
Home Latest आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहार आने के बाद से ही लगातार सियासी हलचल तेज हो गई है। केजरीवाल आज शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। जिसके बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को बनाया गया है।

Advertisements

गौरतलब है कि विधायक दल की बैठक से 16 सितंबर को दिल्ली के सीएम आवास पर पीएसी की बैठक हुई थी।  मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के इलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत कई नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए आतिशी के नाम पर मुहर लगने के बाद आप नेता गोपाय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि आतिशी को सीएम बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अगले चुनाव तक आतिशी सीएम रहेंगी।

गोपाय राय ने कहा कि हम आज ही नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दिल्ली कैबिनेट का फैसला अगले कुछ दिनों में होगा। उन्होंने कहा कि हम चाहतें हैं अक्तूबर-नवंबर में चुनाव हों। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। 

गोपाय राय ने कहा कि आप को खत्म करने की साजिश रची गई। बीजेपी शुरू से ही आप सरकार को गिराने की कोशिश में थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here