Sunday, October 18, 2026
Home Latest पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट, 4 की मौत

पटाखा फैक्टरी में हुआ विस्फोट, 4 की मौत

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में एक बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा इलाके में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here