Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur डिप्टी कमिश्नर ने पराली प्रबंधन को लेकर की जिला स्तरीय बैठक

डिप्टी कमिश्नर ने पराली प्रबंधन को लेकर की जिला स्तरीय बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिले के समूह एस.डी.एम्ज व विभागों के साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024 के दौरान पराली प्रबंधन संबंधी बढ़िया ढंग के साथ एक्शन प्लान को लागू करना है ताकि जिले में आग लगाने संबंधी कोई भी घटना न हो। डिप्टी कमिश्नर ने समूह एस.डी.एम्ज को अलग-अलग इंडस्ट्रीयल ईकाइयों जिनमें पराली की खपत की जाती है व किसान जो बेलर चला कर पराली एकत्र करते हैं का आपसी तालमेल व सहयोग बढ़ाने के लिए उप मंडल स्तर पर इनकी मैपिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने जिले के समूह औद्योगिक ईकाइयां जिनमें पराली का प्रयोग कच्चे माल या ईंधन के तौर पर किया जाता है, को पराली प्रबंधन के लिए आगे आकर इस वातावरण हितैषी अभियान में योगदान डालने के लिए कहा।

Advertisements

उन्होंने कृषि विभाग को गांव स्तर तक जागरुकता अभियान चलाकर पिछले वर्षों के दौरान किसानों की ओर से प्राप्त की गई पराली प्रबंधन की मशीनरी का अधिक से अधिक प्रयोग में लाने पर जोर दिया। इस मौके पर अलग-अलग औद्योगिक ईकाइयों में जिला होशियारपुर से एकत्र की जाने वाली पराली व इसकी खपत संबंधी लक्ष्यों के बारे में जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र ने जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर की ओर समूह किसानों को भी अपने क्षेत्र में काम कर रहे बेलरों से पराली प्रबंधन के लिए अधिक से अधिक फायला लेने की अपील की गई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम टांडा व्योम भारद्वाज, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह बैंस के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here