Wednesday, October 28, 2026
Home Himachal हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति हमीरपुर इकाई द्वारा कुठेड़ा में दो दिवसीय बैडमिंटन...

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति हमीरपुर इकाई द्वारा कुठेड़ा में दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। 21 अक्टूबर से हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति हमीरपुर इकाई ने बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन कुठेड़ा में किया l ये टूर्नामेंट दो दिन चलेगा जिसमें पंद्रह वर्ष से ऊपर और उसके नीचे दो आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं l इस मौके पर रिटायर्ड प्रिंसिपल जगदीश कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए l हिमाचल प्रदेश ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित कियाl उपस्थित खिलाड़ियों को समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने समिति के प्रदेश भर में नशे के खिलाफ जंग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और लोगों विशेषकर युवाओं से जागरूकता गतिविधियों के साथ जुड़ने का आह्वान किया l

Advertisements

टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जगदीश कौशिक ने कहा कि आज कल बच्चों को नशे से दूर रखना बड़ी चुनौती है जागरूकता और इस तरह की खेल कूद और सामाजिक गतिविधियों से बच्चों को नशे से दूर रखने में मदद मिलती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेल कूद गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिएl

उन्होंने इस खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया l इस मौके पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति राज्य इकाई सदस्य रेखा गौतम, रिटायर्ड प्रिंसिपल विजय कुमार, कोमल,जोगिंदर कुमार,विनोद कुमार,रवि कुमार, दीपक, सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया l इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं जिसका समापन कल किया जाएगाl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here