सुनील खन्ना पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों लोगों ने दी अंतिम विदाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेता मास्टर कृष्ण कुमार अरोड़ा एवं नगर निगम के इंस्पैक्टर संजीव अरोड़ा के बहनोई सुनील खन्ना पुत्र प्राणनाथ खन्ना निवासी शालीमार नगर का संक्षिप्त बीमारी के चलते मंगलवार 20 मार्च को निधन हो गया था। उनका आज 21 मार्च को दोपहर 12 बजे हरियाना रोड स्थित शमशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र हिमांशू खन्ना व आशीष खन्ना ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि भेंट की।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, कृष्ण शर्मा, यशपाल शर्मा, कमलजीत सेतिया, अश्विनी गैंद, जगमीत सेठी, राजिंदर मोदगिल, तिलक राज शर्मा, संजू अरोड़ा, शाम नरुला, आज्ञापाल सिंह साहनी, वरिंदर चोपड़ा, मनोज ओहरी, सतीश गुप्ता, परवीन पब्बी, मिंटू मक्कड़, भूषण मक्कड़, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शहर की सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने खन्ना एवं अरोड़ा परिवार के साथ शोक व्यक्त किया और उन्हें दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here