Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur 3 किलो 900 ग्राम गांजा सहित हीरा सैनी गिरफ्तार, मामला दर्ज

3 किलो 900 ग्राम गांजा सहित हीरा सैनी गिरफ्तार, मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सर्बजीत सिंह सल्लां डी.एस.पी. इंचार्ज एस.टी.एफ. यूनिट होशियारपुर के निर्देशों पर शहर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत ए.एस.आई. जसविंदर सिंह सहित एच.सी. जरनैल सिंह, हरविंदर सिंह, सुनील कुमार, विक्रमजीत ने चौकी इंचार्ज पुरहीरां सोहन लाल ने एक व्यक्ति को 3 किलो 900 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisements

आरोपी की पहचान हीरा सैनी पुत्र राम गुलाम सैनी निवासी मोहल्ला सुंदर नगर होशियारपुर के तौर पर हुई। चौकी इंचार्ज सोहन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाऊन में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here