Saturday, October 10, 2026
Home Crime प्रतिबंधित दवाईयों सहित एक काबू, मामला दर्ज

प्रतिबंधित दवाईयों सहित एक काबू, मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला पुुलिस प्रमुख जे. इलनचेलियन के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए थाना मॉडल टाऊन की पुलिस ने एक तस्कर को काबू कर उससे भारी मात्रा में प्रतीबंधित गोलिया बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मॉडल टाऊन के थाना प्रभारी इंस्पैक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने रोशन ग्रंऊड टी प्वाँईट के पास नाकाबंदी की हुई थी।

Advertisements

इस दौरान वहंा से गुजर रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने कार सहित भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक पीछा कर आरोपी को काबू कर कार की तलाशी के दौरान 30 हजार 800 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी कमालपुर के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here