
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी हाई कमांड द्वारा पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाए जाने से पार्टी के प्रति यूथ का विश्वास और मजबूत हुआ है।

उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एडवोकेट दिनेश वालिया ने इसके लिए पार्टी हाई कमांड का आभार व्यक्त करते हुए कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं क मुंह मीठा करवाते हुए दिनेश वालिया ने कहा कि अमरप्रीत सिंह लाली प्रदेश में युवाओं की पहली पसंद हैं तथा यूथ कांग्रेस को उन्होंने और मजबूत बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर युवाओं का मनोबल बढ़ाया है तथा भविष्य में पार्टी के लिए यह अच्छे संकेत हैं। दिनेश वालिया ने कहा कि कांग्रेस 2019 में एक बार फिर से वापसी करेगी और इसमें युवाओं का योगदन मुख्य रहेगा।
इस मौके पर विशाल ठाकुर, कोलम, नवनीत कुमार, अनमोल, अनुज साहनी, नफी भोगल, राजन कुमार, चेतन शर्मा, नीरज कुमार, अजय कुमार, विवेक कुमार, जसवीर सिंह, गुरप्रीत पाबला सहित अन्य युवा मौजूद थे।












