Thursday, October 8, 2026
Home International आयरलैंड में 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची पर हमला, Dirty...

आयरलैंड में 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची पर हमला, Dirty Indian कहकर भारत लौटने के कहा

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आयरलैंड के वाटरफोर्ड सिटी में 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची पर कुछ बड़े बच्चों द्वारा हमला किया गया। बच्ची के साथ बूरी तरह मारपीट की गई। बच्ची को ‘डर्टी इंडियन’ कहकर भारत लौटने को कहा गया। जानकारी देते हुए पीड़िता की मां अनुपा अच्युतन, जो मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं और अब आयरलैंड की नागरिक हैं, ने बताया कि घटना उस समय हुई जब उनकी बेटी निया नवीन अपने घर के बाहर खेल रही थी। अनुपा के अनुसार, 8 से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों के एक समूह ने बच्ची पर हमला किया, उसे साइकिल से मारा गया और चेहरे पर पांच बार मुक्के मारे गए। एक लड़के ने उसकी गर्दन मरोड़ी और बाल खींचे।

Advertisements

मां ने बताया कि वह अपने दूसरे बच्चे को दूध पिलाने के लिए कुछ देर के लिए अंदर गई थीं और निया को दोस्तों के साथ खेलने की इजाजत दी थी। थोड़ी ही देर बाद बच्ची बुरी हालत में घर लौटी। अनुपा ने कहा, “मैं अपने देश की सेवा करती हूं, एक नर्स हूं। मेरे बच्चे यहीं पैदा हुए हैं। हम बस सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं।” उन्होंने बच्चों को सज़ा देने की बजाय उन्हें सही शिक्षा देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here