सेवादार समिति ने घायल मजदूर का ईलाज करवाया, डा. भारज का जताया आभार

sewadaar samiti help needy person

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस एक दुर्घटना में घायल हुए एक आर्थिक तौर से कमजोर मजदूर का ईलाज करवाकर सेवादार समिति के सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी देते हुए समिति के संस्थापक अंकुर गुप्ता एवं प्रधान अरुण जैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक मजदूर जोकि दुर्घटना में घायल हो गया है की बाजू पर गंभीर चोट आई है, जिसका आप्रेशन होगा तथा वे आप्रेशन करवाने में असमर्थ है। इसका पता चलते ही समिति के सदस्यों ने अपनी समर्था अनुसार रुपये इक_ा किए।

Advertisements

इस उपरांत उन्होंने भारत अस्पताल के डाक्टर रशपाल भारज से संपर्क किया और उन्होंने सहयोग करते हुए मजदूर का आप्रेशन किया। जिसके लिए उन्होंने डा. रशपाल भारज एवं डा. दिलजीत सिंह का आभार व्यक्त किया। अंकुर गुप्ता ने बताया कि अब वो मजदूर ठीक है तथा डाक्टरों के अनुसार एकाध माह में वह काम पर जा सकेगा। अंकुर ने कहा कि समिति सदस्य सभी कामकाजी युवा हैं और समर्था अनुसार हर समय मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

इसके लिए धार्मिक कार्यक्रमों में भी सदस्य बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस नेक कार्य में उपप्रधान विनय गुप्ता, राजेश शर्मा, भूषण गुप्ता, कमल गुप्ता, पुनीत जैन, अमित खुल्लर, सुधीर चौधरी, चंदन आदिया, सूरज कुमार, मुनीश रत्न, सौरव कुमार, विपन जग्गी व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here