Friday, October 9, 2026
Home Himachal सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को हमीरपुर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई।

Advertisements

 उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में इन दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा देश के लिए इनके योगदान का स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा दोनों महान विभूतियों के आदर्शों का अनुसरण करने की शपथ दिलाई।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here