Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal भिड़ा में मिल रहा उच्च क्वालिटी का डीजल और पेट्रोल, ऑक्टेन रेटिंग,...

भिड़ा में मिल रहा उच्च क्वालिटी का डीजल और पेट्रोल, ऑक्टेन रेटिंग, डेंसिटी और उत्सर्जन में सबसे बेहतर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला में आवाहदेवी सहित कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद उपभोक्ता जागरूक हुए है। इस बारे में लगातार फोन काल पेट्रोल पंपों के मालिकों को आ रही है। इसी कड़ी में हमीरपुर शिमला नेशनल हाइवे के किनारे स्थित रिलायंस कंपनी के पेट्रोल पंप के एमडी डॉक्टर सोनी और सुशील सोनी  ने कहा हैं कि उनके पेट्रोल पंप में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ नहीं है। इस बारे में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं , वह किसी और पेट्रोल पंप के हैं। डॉक्टर सोनी ने बताया कि भिड़ा स्थित एक वाहन कंपनी  की एजेंसी भी अन्य पेट्रोल पंप का  खराब डीजल निकाल उन्हीं के पेट्रोल पंप से डीजल भरवा रही है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के विश्वास और भरोसे से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता तथा वाहन चालक बिना किसी शक के भिड़ा स्थित रिलायंस कंपनी के पेट्रोल पंप से लगातार डीजल और पेट्रोल भरवा रहे हैं।  डॉक्टर सोनी  ने बताया कि पेट्रोल और डीज़ल की क्वालिटी को कई तरह से मापा जाता है, जैसे कि ऑक्टेन रेटिंग, डेंसिटी, और उत्सर्जन:  उन्होंने कहा कि उपभोक्ता पूर्ण विश्वास से भिड़ा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में आएं और बेहतर क्वालिटी का डीजल और पेट्रोल भरवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here