Saturday, October 31, 2026
Home Himachal सुजानपुर विधायक का 5 महीने का कार्यकाल सफल व सराहनीय कार्यकाल है:...

सुजानपुर विधायक का 5 महीने का कार्यकाल सफल व सराहनीय कार्यकाल है: उदय कुमार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कै रणजीत सिंह के पांच महीने के कार्यकाल की खूब तारीफ की। उदय ने बताया की जो 15 से 20 साल से ग्राम पंचायत जोल बगेहरा बैरी जंगल बैरी खैरी साचुइ व ककड़ बजरोल की मुख्य मांग थी सुजानपुर संधोल मार्ग की। जिसका कार्य आज रफ्तार पकड़े हुए हैं इसके लिए समसत विधानसभा वासियो की तरफ से धन्यबाद किया। उदय ने बताया की यह विधायक के प्रयास है जो आज रंग ला रहे हैं विधायक ने चुनावी वेळा में सुजानपुर संधोल मार्ग क़ो प्राथमिकता से बनाने के बात कही थी आज वो धरातल पर हैं। उसके बाद विधायक द्वारा जो बैरी से लम्बागांव पुल बनने जा रहा हैं उसके लिए भी महोदय का हार्दिक आभार। इस पुल के बन जाने से लगभग 40 से 50 किलोमीटर का रास्ता जयसिंहपुर के लिए कम हों जाएगा। चुनावी समय में जब हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जनसभा को संबोधित करने के लिए जोल प्लाही में आ रहे थे। तब बैरी में लोगो ने उन्हें रोककर इस पुल के बारे में अवगत करबाया था।

Advertisements

उसके बाद मुख्यमंत्री और हमारे लोकप्रिय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया दिया था कि विधायक बनने के उपरांत इस पुल का निर्माण करवाया जाएगा। और आज पीसफुल की डीपीआर तैयार हो चुकी  और जल्द इसका कार्य भी शुरू हों जाएगा।विधायक ने आज तक लगभग 2करोड़ रूपये लोगो के घरो के लिए सुरक्षा दीवारों के लिए सड़को के लिए पैसे स्वीकृत करवाए हैं जो कि पंचायतो में पहुंच गए है। उदय ने कहा विधायक का 5 महीने का कार्यकाल सराहनीय व सफल कार्यकाल है। सुजानपुर कि जनता ने सही मत का प्रयोग किया है और आज सुजानपुर कि जनता कै रणजीत सिंह के विधायक बनने पर फक्र व गौरवान्वित महसूस कर रही है। इसमें उदय के साथ रोहन व अनुज शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here