
गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के युवा सेवाएं विभाग द्वारा विभाग के साथ संबद्ध/ऐफिलिऐटिड युवा क्लबों से उनके द्वारा पिछले 2 सालों से अपने गांवों/वार्डों में गांव की भलाई, युवाओं को नशों से बचाने और खेलों से संबंधित की गई गतिविधियों के आधार पर वित्तीय सहायता देने के लिए जिले भर से आवेदन मांगे गए हैं। युवा क्लब ग्रांट प्राप्त करने के लिए आवेदन 20 जनवरी 2025 तक जमा करवा सकते हैं। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए जसपाल सिंह, सहायक निदेशक, युवा सेवाएं, गुरदासपुर ने बताया कि युवा सेवाएं क्लबों को अपने आवेदन पत्र के साथ की गई गतिविधियों की तस्वीरें और अखबारों की कटिंग के साथ संलग्न करना होगा ताकि बेहतरीन काम करने वाले युवा सेवाएं क्लबों का चयन करके, युवा गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता के रूप में ग्रांट जारी की जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि जो युवा क्लब कभी वित्तीय सहायता ग्रांट का लाभ नहीं उठा सके और लगातार पिछले दो वर्षों से अपने गांवों के विकास के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ग्रांट जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि योग्य युवा सेवाएं क्लबों का चयन जिला स्तर पर बनाई गई समिति द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त आवेदन सहायक निदेशक युवा सेवाएं के कार्यालय सहायक निदेशक, युवा सेवाएं, नवदीप सिंह स्टेडियम, सरकारी कॉलेज गुरदासपुर में जमा करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए सहायक निदेशक, जसपाल सिंह के मोबाइल नंबर 9646020541 और स्टैनो श्री विशाल कैला 7508600706 के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।











