Monday, October 12, 2026
Home Himachal लोहारी में हुआ शानदार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, मुख्य अतिथि रहे भाजयुमो मंडल बमसन...

लोहारी में हुआ शानदार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, मुख्य अतिथि रहे भाजयुमो मंडल बमसन अध्यक्ष मोहित डोगरा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के लोहारी में  भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का शानदार परिचय दिया। इस टूर्नामेंट का आयोजन नितिन ठाकुर एवं उनके साथियों द्वारा किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल बमसन के अध्यक्ष मोहित डोगरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि की सराहना की।

मोहित डोगरा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणों एवं युवा खिलाड़ियों की भारी मौजूदगी रही। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here