Saturday, October 17, 2026
Home Himachal 31 मार्च तक बंद रहेगी कोट-कसीरी महादेव सडक़

31 मार्च तक बंद रहेगी कोट-कसीरी महादेव सडक़

हमीरपुर  (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा । सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के चलते कोट-चौरी-पटलांदर-सुजानपुर सडक़ को गांव कोट से पुंग खड्ड के पास स्थित कसीरी महादेव तक वाहनों की आवाजाही के लिए 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

Advertisements

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बताया कि सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए कोट-कसीरी महादेव सडक़ पर यातायात 31 मार्च तक बंद किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अंसला-ख्याह-कलंझड़ी सडक़ या कसीरी महादेव-डूहक-छतरूड़ू सडक़ या टौणी देवी-उहल-चौरी सडक़ से आवाजाही कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here