Sunday, October 18, 2026
Home Crime SHO को गाड़ी से कुचलने के आरोप में महिला सहित 2 गिरफ्तार

SHO को गाड़ी से कुचलने के आरोप में महिला सहित 2 गिरफ्तार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हमीरपुर के दुगनेहड़ी में नाके पर एसएचओ कुलवंत सिंह पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रशिक कुमार को उसके घर से ही गिरफतारी किया है। जानकारी मुताबक आरोपी ड्राइवर को शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी अनुसार एसपी भगत सिंह ठाकुर को सूचना मिली कि ऊना की तरफ से एक ऑल्टो कार में कुछ लोग चिट्टे की खेप लेकर हमीरपुर आ रहे हैं। इस पर सदर थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह ने दुगनेहड़ी के पास नाका लगाकर गाड़ियों की चैकिंग शुरू कर दी। जब उक्त कार को रोकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की बजाय रफ्तार और तेज कर दी और सीधे एसएचओ कुलवंत सिंह पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस हमले में गाड़ी का टायर एसएचओ के पैर पर चढ़ गया, जिससे उन्हें चोट आई। अपनी जान बचाने और आरोपी को रोकने के लिए इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गाड़ी के टायरों पर 3 राऊंड फायर किए। ट्यूबलैस टायर होने के कारण ड्राइवर कुछ दूर तक गाड़ी भगाने में कामयाब रहा, लेकिन बाद में कार को लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया।

Advertisements

कार में ड्राइवर रशिक समेत कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, पुलिस नेकार में सवार एक महिला और एक अन्य व्यक्ति को पहचान कर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शक है कि कार से भागते समय आरोपियों ने चिट्टे की खेप को कहीं छिपा दिया है, क्योंकि कार की तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here