Tuesday, October 6, 2026
Home Crime स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ सें टकराई, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 11 घायल

स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ सें टकराई, ड्राइवर-कंडक्टर सहित 11 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर चुन्नी गांव के पास स्कूली बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि प्राइवेट स्कूल के छात्र टूर पर जा रहे थे। हादसे में स्कूल प्रधानाचार्य, और ड्राइवर-कंडक्टर सहित 11 बच्चे घायल हो गए हैं। बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ में जा टकराई। सभी बच्चे सकुशल अपने घरों को जा चुके हैं।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि शनिवार को संगरूर के खाई गांव से आ रही एक स्कूल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 11 छात्रों सहित 13 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सरहिंद-चंडीगढ़ रोड पर चुन्नी गांव के पास हुई। बस चालक, स्कूल प्रधानाचार्य और 11 छात्रों को इलाज के लिए मोहाली के इंडस अस्पताल ले जाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here