
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. गगनदीप चीमा की अध्यक्षता में सहायक डायरैक्टर युवक सेवायें होशियारपुर स.प्रीत कोहली जी के निर्देशानुसार रैड रिबन क्लब इंचार्ज विजय कुमार तथा एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसर रणजीत कुमार के सहयोग के साथ ’’नशा मुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत सैमीनार, पोस्टर बनाने, शपथ ग्रहण तथा रैली निकालने से सम्बन्धित समरोह करवाये गये तांकि हम अपने देश भारत को नशा मुक्त कर सकें।

रैड रिबन क्लब के इंचार्ज विजय कुमार ने इस अवसर पर स्टाफ तथा विद्यार्थियों को नशों की बुराईयों के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि नशों के चक्कर में फंसने से परिवार बरबाद हो जाते हैं, हम जि़न्दा लाश बन जाते हैं, समाज में नमोशी का पात्र बन जाते हैं, अपराधी बन जाते हैं तथा अपने साथ अपने परिवार की जि़न्दगी भी नरक बना बना देते हैं इसलिये हमें हमेशा ही नशों से दूर रहना चाहिये। विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर पोस्टर भी बनाये गये जो कि नशों से दूर रहने के लिये प्रेरित कर रहे थे तथा उनकी बुराईयों के बारे में जानकारी दे रहे थे। प्रो. विजय कुमार की ओर से विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने की शपथ भी ग्रहण करवाई गई। इसी तरह कॉलेज के विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर रैड रिबन क्लब के इंचार्ज विजय कुमार, असिस्टैंट प्रो. रणजीत कुमार, बिंदू शर्मा, कुलविंदर कौर, तजिन्दर कौर, अरूण शर्मा के इलावा भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।











