
सऊदी अरब (द स्टैलर न्यूज़)। सऊदी अरब एक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जहाँ एक बस की टक्कर डीजल टैंकर से हो गई और इस हादसे में 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत हो गई है । बताया जा रहा है कि बस मक्का से मदीना जा रही थी, तभी उसकी टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई। टक्कर के बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई, उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।

शुरुआती जाँच से पता लगा है कि मृतकों में ज्यादातर हैदराबाद के हैं। । राहत कार्य पूरी रात जारी रहे. स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे। कई यात्रियों की पहचान आग की वजह से मुश्किल बताई जा रही है। हादसे के बाद भारतीय दूतावास एक्टिव हो गया है और उसने 24×7 कंट्रोल रूम बनाया है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि उन्होंने हैदराबाद से जुड़े दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है और यात्रियों की सूची भारतीय अधिकारियों व दूतावास के साथ साझा की है। उन्होंने दावा किया कि ‘शायद बस में सिर्फ एक यात्री जीवित बचा हो’, हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया है।












