Sunday, October 4, 2026
Home Latest SP की बड़ी कार्यवाही, 10 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

SP की बड़ी कार्यवाही, 10 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के जींद में एसपी ने बड़ी कार्यवाही की है। पराली जलाने के मामलों में इजाफा होने के बाद एसपी जींद ने 10 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। ये सभी कर्मचारी पराली जलाने के मामलों के लेकर गंभीर नहीं थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला जींद पुलिस की ओर से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। एसपी जींद कुलदीप सिंह के स्पष्ट निर्देशों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 10 पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। पर्यावरण सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस की जिम्मेदारी किसी भी स्तर पर ढील बर्दाश्त नहीं करती, इसी कारण सख्त कार्रवाई की गई है।

Advertisements

एसपी जींद कुलदीप सिंह ने स्पष्ट कहा है कि भविष्य में किसी भी कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पराली जलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी बिना किसी रियायत के कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला जींद पुलिस की प्राथमिकता पर्यावरण संरक्षण, जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पराली जलाना न केवल पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाता है बल्कि यह दंडनीय अपराध भी है। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि पर्यावरण बचाने के इस प्रयास में सहयोग करें और पराली जलाने से परहेज़ रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here