Monday, October 12, 2026
Home Jammu & Kashmir घर में लगी आग, सामान जलकर राख

घर में लगी आग, सामान जलकर राख

जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। किश्तवाड़ के जेलना गांव में अचानक भीषण आग लग गई। इसमें एक आवासीय मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

Advertisements


जानकारी के अनुसार परिवार के लोगों को रात लगभग दो बजे धुआं और लपटें दिखाई दीं। इसके बाद वे तत्काल उठे और बाहर निकलकर स्थिति को देखा, लेकिन तब तक आग तेज़ी से फैल चुकी थी।

परिवार के सदस्यों ने तुरंत पास के पुलिस पोस्ट से संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। हालांकि, जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। दमकल विभाग ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार, यह मकान रोशनलाल सेन निवासी जेलना का था। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना देने पर नायब तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और पीड़ित परिवार को संभव मदद प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here