Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur प्रो. अशोक भारद्वाज की आंखों से दो अंधेरी जिंदगियों को मिलेगी रोशनी:...

प्रो. अशोक भारद्वाज की आंखों से दो अंधेरी जिंदगियों को मिलेगी रोशनी: जेबी बहल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोहल्ला हरी नगर निवासी प्रो. अशोक भारद्वाज के निधन उपरान्त उनके परिवारिक सदस्यों मधु भारद्वाज (पत्नी), अभिषेक भारद्वाज (पुत्र), शाम सुन्दर मोदगिल, प्रतीक भारद्वाज, प्रदीप भारद्वाज ने अशोक भारद्वाज जी के नेत्र रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी के माध्यम से संकारा आई अस्पताल लुधियाना को दान कर दिए। दान लेने की प्रक्रिया डा.शिवम व हरदीप कौर  ने पूरा किया ।

Advertisements

इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान जे . बी. बहल ने परिवार  का धन्यवाद करते हुए कहा कि अशोक भारद्वाज जी की आंखों से दो व्यक्तियों की अंधेरी जिन्दगी को रोशनी मिलेगी।क्योंकि एक व्यक्ति द्वारा दान की गई आंखें दो व्यक्तियों को लगाई जाती है। क्योंकि कॉर्निया ब्लाइंडनेस पीड़ितों की संख्या बहुत अधिक है और कॉर्निया की कलेक्शन बहुत कम है लेकिन फिर भी सोसाइटी द्वारा चलाई जा रही जागरूकता से नेत्रदान करने में लोग भाग ले रहे हैं और अब लोग चाहने लगे हैं कि संसार छोड़कर जाने वाले उनके अपनों की आंखें उनके जाने के बाद भी संसार को देख सके।

सोसाइटी के सचिव प्रो. दलजीत सिंह ने बताया कि मरणोपरांत आंखें 6 से 8 घंटे तक जीवित रहती है और अगर उन्हें समय पर दान कर दिया जाए तो कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित की जिंदगी में दोबारा रोशनी भरी जा सकती है। इस अवसर पर प्रो.दलजीत सिंह, अश्वनी कुमार दत्ता, कृष्ण किशोर , राजेशवर दयाल (बब्बी) एम. सी. , मीना शर्मा (एम. सी.), विकास सैनी व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here