
ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। ऊना मुख्यालय के नजदीक लाल सिंगी गांव के एक निजी होटल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी निवासी संतोषगढ़ के तौर पर हुई। इस वारदात में दो युवक घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि होटल रायजादा में एक बर्थडे पार्टी में आशु पूरी और अन्य युवा इकट्ठा हुए थे।

पार्टी में बाद आधी रात को केक काटने के लिए सभी युवा होटल के बाहर पार्किंग में पहुंचे। इसी दौरान आशु पूरी का किसी बात को लेकर परविंदर निवासी मराला फतेहपुर व परमिंदर पुत्र जरनेल सिंह गांव बिनेवाल, गुरजीत सिंह मान प्रधान मराला उधयपुर के साथ झगड़ा हो गया। परमिंदर ने गुस्से में आकर आशु पर गोली चला दी। इसके बाद आशु के साथियों ने गोली मारने वाले परमिंदर और उसके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में परमिंदर और गुरजीत मान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने आपत बैठक बुलाई। इस बैठक में बैठक में जिला के विभिन्न स्थानों के प्रभारी व चौकी इंचार्ज सहित डीएसपी व एएसपी भी मौजूद रहे। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जाँच करनी शुरु कर दी है।












