
बिलासपुर(द स्टैलर न्यूज़)। बिलासपुर में बेरोजगार युवकों को लिए एक सुनहरा मौका मिल रहा है।जहाँ पर कम्पीटैंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड ने रिलेशनशिप मैनेजर के 7 पदों को अधिसूचित किया है।

इन पदों के लिए 25 नवम्बर को उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं तथा 26 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में सुबह साढ़े 10 बजे से कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में ग्रैजुएशन निर्धारित की गई है।











