Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal कार ने रेहड़ी को मारी टक्कर, रेहड़ी मालिक विक्कू की मौके पर...

कार ने रेहड़ी को मारी टक्कर, रेहड़ी मालिक विक्कू की मौके पर मौत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर-भोटा रोड पर स्थित डिडवीं टिक्कर इलाके में वीरवार रात एक तेज रफ्तार कार एच.पी. 22 ए 0892 ने सडक़ के किनारे खड़ी एक रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में रेहड़ी मालिक 45 वर्षीय कमल कुमार उर्फ विक्कू की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक केहडरू इलाके का रहने वाला था और वह बाजार में रेहड़ी लगाता था।

Advertisements

हादसे को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई तुरंत घटना की सूचना हमीरपुर पुलिस को दी गई पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मैडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here